फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीएससी नर्सिंग में दाखिला कराने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला राजा नगला निवासी अरमान यादव ने कोर्ट के आदेश पर कादरीगेट थाने में धर्मनगरिया गांव निवासी विश्वजीत शाक्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। कहा कि उसका विश्वजीत से दोस्ती थी। विश्वजीत ने मां से कहा कि उसकी कालेजों में जान पहचान है। अरमान को बीएससी नर्सिंग करवा देगा। जुलाई 2024 में विश्वजीत ने मां से 7.50 लाख रुपये का खर्च बताया। 24 जुलाई 2024 को मां वंदना यादव ने विश्वजीत को साढ़े सात लाख रुपये नकद दे दिए। काफी दिन बाद भी दाखिला नहीं कराया। रुपये वापस मांगे, तो जून 2025 तक देने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी रुपये न देने पर उससे कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अब जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें