फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पश्चिम एशिया में तनाव से महंगा हुआ इलाज, सर्जिकल सामान के 20 फीसदी बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पश्चिम एशिया में बढ़ी तनातनी और वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर पड़े असर का प्रभाव अब स्थानीय दवा बाजार में भी दिखाई देने लगा है। जीवन रक्षक दवाओं के बाद सर्जिकल सामान के दामों में भी वृद्धि हुई है। बीते एक माह में कई जरूरी सर्जिकल उत्पादों की कीमतों में 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इससे मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

दवा कारोबारियों ने बताया कि सर्जिकल सामान की परिवहन लागत बढ़ने से कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। सर्जिकल सामग्री विक्रेता सुशील कुमार ने बताया कि लगभग हर सप्ताह कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। व्यापारी आदेश का कहना है कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। पहले की तुलना में इलाज अधिक महंगा हो गया है। सबसे अधिक असर बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और नियमित चिकित्सा सेवाएं लेने वाले लोगों पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियों में जल्द सुधार नहीं हुआ तो सर्जिकल और चिकित्सा उपकरणों की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


सर्जिकल सामानों के बढ़े दाम

सामान पहले कीमत (रु.) वर्तमान कीमत (रु.)
सिरिंज का डिब्बा 100-110 140-150
ग्लव्स (100 पीस) 180 220
ग्लूकोज की बोतल 360 400
प्लास्टिक की खाली शीशी 70 90
कॉटन बंडल 90 120
व्हीलचेयर 4000 4500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें