फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। राजपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल स्टोर संचालक की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

उधरनपुर लीलापुर निवासी देवेंद्र विक्रम सिंह (40) बाइक से शाहजहांपुर के काकड़ कठा स्थित मेडिकल स्टोर जा रहे थे। बदायूं मार्ग पर राजपुर में खड़े होकर बात करते समय फर्रुखाबाद से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल देवेंद्र को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। देवेंद्र के परिवार में पत्नी बबली, दो पुत्र दिव्यांशु व सिद्धार्थ, और मां सुषमा हैं। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, डंपर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें