फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा नैंसी (18) ने बुधवार रात पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार नैंसी मानसिक रूप से बीमार थी और उसे अक्सर दौरे पड़ते थे, जिसका इलाज चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। नैंसी लघुशंका की बात कहकर नीचे आई और कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)