फर्रुखाबाद। मारपीट के मामले में डीएम के आदेश पर पिता-पुत्री ने मेडिकल कराया है। विरोधियों से जान का खतरा बताया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा दरीबा पश्चिम निवासी नीलम मिश्रा और उनके पिता विद्यासागर पांडेय को 16 अप्रैल को जमीन के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने इस घटना में सत्तापक्ष के दबाव में नीलम की ओर से एनसीआर दर्ज की थी। यही नहीं दूसरे पक्ष से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। शुक्रवार को वह जिलाधिकारी के समक्ष पेश हुई। डीएम के आदेश पर डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. गौरव मिश्रा और डॉ. प्रदीप के पैनल ने डाक्टरी परीक्षण किया। नीलम ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों से उन्हें जानमाल का खतरा हैै। पुलिस भी सत्तापक्ष के दबाव में उन्हीं का पक्ष कर रही है।
फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली के गांव पपड़ी निवासी शैलेंद्र (40) ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने समय पर उसे फंदे से उतार लिया। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। (संवाद)