फर्रुखाबाद। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने बैठक में अधिकारियों से जनपद के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे। गंगा व रामगंगा की कटान रोकने के लिए गांव कल्लू नगला, तीसराम की मड़ैया, कटरी गंगपुर, लेनगांव के पांस तटबंध बनाने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
बताया गया कि सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों की कमी है। जो हैं भी वह अनुपस्थित रहते हैं। इसके संबंध में डीएम को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे को जिले को फोरलेन हाईवे से जोड़ने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।
मेडिकल कॉलेज, मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी का उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। डीएम को नवनिर्मित पीएचसी रमन्ना गुलजारबाग के निर्माण कार्य की जांच कराने की बात कही। पेयजल योजना के निर्माण कार्य में सात साल का अंतर होने पर जांच कराने के लिए कहा।