फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एमडी की टीम को मीटर में मिला शंट, दो घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Mon, 19 Jun 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने शनिवार रात मुख्य अभियंता सहित विभागीय अमला भेजकर बिजली चेकिंग कराई। इस दौरान एक मीटर में शंट लगा मिला। जबकि दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों का काफिला देखकर मोहल्लों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों की बैठक लेने के बाद चेकिंग के निर्देश दिए। शिकायत के आधार पर मुख्य अभियंता असलम हुसैन, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, एसई विवेक अस्थाना व अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह विभागीय टीम व पुलिस बल के साथ शहर के मोहल्ला गंगानगर पहुंचे। वहां ड्रोन उड़ाकर घरों की केबल चेक की गईं। रामस्वरूप पांडेय के घर पर लगा मीटर उखाड़ लिया गया। अधिकारियों का काफिला देख मोहल्ले में भीड़ लगी रही। इसके बाद टीम मोहल्ला मनिहारी पहुंची। इस बीच विभागीय कर्मचारियों ने सूचना दे दी। इससे घरों में पड़ी कटिया की केबल लोगों ने खींच लीं। जब तक अधिकारी पहुंचे, तब तक लोग विभागीय टीम को देखने के लिए छतों पर खड़े मिले। एमडी कार्यालय के सहायक अभियंता (रेड) जितेंद्र पाल सिंह ने दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। एक घर में अलग पड़ी केबल जेनरेटर की निकली। हालांकि संकरी गलियों में अधिक देर तक अधिकारी नहीं रुके। इस मोहल्ले में मिलीभगत के चलते बेतहाशा बिजली चोरी की जाती है।
सहायक अभियंता रेड जितेंद्र पाल सिंह ने रामस्वरूप पांडेय के घर से उतारे गए मीटर को भीड़ के सामने बीच सड़क पर खुलवाया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। खोलने पर मीटर की प्लेट में रजिस्टेंस (शंट) लगा मिला। उन्होंने लोगों सभी को दिखाते हुए बताया कि इस शंट से 90 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। मात्र 10 प्रतिशत रीडिंग के आधार पर बिल बन रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह, एसडीओ रवि पांडेय, अवर अभियंता विजय शंकर यादव, जेई परीक्षण सत्यपाल सिंह ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मीटर में शंट निकलने के मामले में गंगानगर निवासी निर्मला पांडेय पत्नी रामस्वरूप के खिलाफ, जबकि बिजली चोरी में मोहल्ला मनिहारी निवासी मो.अयूब व अब्दुल रशीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि शंट लगाकर 90 प्रतिशत बिजली चोरी करने के मामले में जब से मीटर लगा है, तब से बिल वसूला जाएगा। एफआईआर दर्ज कराने से मना करने पर वह विजिलेंस टीम के जेई के खिलाफ अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें