फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जहानगंज बिजली उपकेंद्र पर कमियां देख एमडी नाराज

Mon, 19 Jun 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने रविवार को आगरा वापसी के दौरान जहानगंज बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण किया। वहां कैपेसिटर बैंक (क्षमता मापक यंत्र) बंद मिलने और सिलिकाजेल न बदले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण पर आए प्रबंध निदेशक अमित किशोर सुबह वापस जाने के दौरान जहानगंज बिजली उपकेंद्र पहुंच गए। यहां अक्सर ओवरलोडिंग समस्या बनी रहती है। एमडी को उपकेंद्र पर कैपेसिटर बैंक बंद मिला। इस पर उन्होंने पूछताछ की। फंड मिलते ही ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र की वीसीबी, लाइटिंग अरेस्टर, कैपेसिटर बैंक आदि संबंधित पूरी प्रणाली को दुरुस्त करा लिया जाए। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। ट्रांसफार्मर को नमी से बचाने के लिए सिलिकाजेल न बदले जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने समय से बदलने के निर्देश दिए। कहा कि ट्रांसफार्मर पर फ्यूज उचित रेटिंग वाला लगाया जाए। इससे ट्रांसफार्मर लंबे समय तक चलेंगे। प्रबंध निदेशक ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ राजस्व वसूली के लिए उपभोक्ताओं को समय से और सही बिल देने के निर्देश दिए। इसके बाद वह जनपद कन्नौज के लिए निकल गए। एमडी अमित किशोर ने बताया कि बिजली उपकेंद्र पर जो कमियां मिली हैं। उन्हें शीघ्र ही सुधरवाने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना, जेई मासूम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें