फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टीएलएम प्रदर्शनी में मयंक दुबे प्रथम

Sat, 18 Oct 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देश पर ब्लॉक संसाधन केंद्र राजेपुर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर सीआरपी मयंक दुबे ने भाग मशीन, गुणा मशीन तथा 2डी व 3डी आकृतियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कंपोजिट कमालुद्दीनपुर की अलका सिंह और तृतीय स्थान कंपोजिट निबिया की रुचि शुक्ला को मिला।
जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेपुर की उपासना शुक्ला प्रथम, कंपोजिट सबलपुर की विनीता अवस्थी द्वितीय और उच्च प्राथमिक कटरी सथरा की पूजा श्रीवास्तव तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपेश पाठक ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मूल्यांकन समिति में आकांक्षा अग्निहोत्री, हिमलेश शाक्य और श्वेता रानी शामिल थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें