फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौधा स्थाई गोसदन बदहाल, गोवंश की हालत खराब

विज्ञापन
ग्राम पंचायत मौधा मोहम्मदाबाद के गोसदन में हुआ जलभराव। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फोटो- 19
विज्ञापन

मौधा स्थायी गोसदन बदहाल, गोवंश बेहाल
न बिजली, न हरा चारा, परिसर में जलभराव और कीचड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव मौधा के मजरा खटा में बने स्थायी गोसदन की हालत खस्ता है। यहां न तो बिजली है और न ही हरा चारा। गायों के बैठने के लिए छांव भी नहीं है। खुले में घूमते गोवंश के सिर पर सर्दी की मौत मंडरा रही है। एक सौर ऊर्जा की प्लेट गायब हो गई और दूसरी चोरी। काफी जमीन पर लोगों ने कब्जा भी कर रखा है।
विज्ञापन

गोसदन में 150 गोवंश बंद हैं। चारों ओर खाई की गई है। गुरुवार रात तेज पानी से परेशान पांच-छह गायें खाई कूदकर भाग गईं। गोसदन में गोवंश की सेवा के लिए चार गोपालक लगाए गए हैं। रात में यहां कोई नहीं रुकता। न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही हरे चारे की। गोवंश सूखा भूसा खा रहे हैं। 200 बीघा जमीन होने के बावजूद इसमें हरा चारा नहीं बोया गया है। जमीन का सीमांकन न होने से लोगों ने कब्जा कर लिया है। बीते दिन एक गाय बच्चा देने के बाद मर गई, तो उसके बच्चे को दूसरी गाय दूध पिला रही है। पशु चिकित्साधिकारी डा. बाबू सिंह वर्मा ने पोस्टमार्टम किया, तो पेट में पॉलिथीन निकली। प्रधान और सचिव भी गोवंश की सेवा की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें