फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी, एक में प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज मार्ग स्थित हथियापुर में चोरों ने चार दुकानों में नकब लगा दिया। तीन दुकानों से नकदी और सामान ले गए, जबकि एक दुकान से कुछ नहीं ले जा सके। घटनास्थल से 400 मीटर दूर पुलिस चौकी पर रात भर सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हथियापुर में जितेंद्र सिंह के जनरल स्टोर में चोरों ने मंगलवार रात नकब लगाया। दुकान से चोर परफ्यूम, कई कीमती घड़ियां, गुल्लक से 18 हजार रुपये समेत 60 हजार रुपये का सामान ले गए। भोपतपट्टी निवासी अरविंद कुमार के मेडिकल स्टोर में भी नकब लगाया गया। चोरों ने गुल्लक तोड़कर उसमें रखे दो हजार रुपये निकाल लिए। दुकान में रखी कई कीमती दवाएं कुचलकर बर्बाद कर दीं।
पास में ही शिवम के चूड़ी की दुकान में भी नकब लगाकर चोर घुसे, मगर कोई सामान नहीं ले जा सके। इसके अलावा कुछ दूर स्थित भगवान दास की मौरम गिट्टी दुकान में भी नकब लगाया। इसमें रखे छह हजार रुपये निकाल ले गए। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की तलाश की।
विज्ञापन

बता दें कि घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर पुलिस चौकी है। रात में चौकी भी बंद रहती और गश्त के नाम पर खानापूरी होती है। चोरियों की घटना के पीछे यही मुख्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें