फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी में दो दिन से ठप है एक्सरे की सुविधा, लौट रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दो दिन से एक्सरे मशीन खराब है। मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिम्मेदार मशीन की मरम्मत होने में दो से तीन दिन का समय लगने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी में रोजाना करीब 30 से 40 मरीजों की एक्सरे जांच की जाती है। मंगलवार दोपहर बाद अचानक एक्सरे मशीन में खराबी आ गई। उस वक्त जो मरीज एक्सरे के लिए आए, उन्हें लौटना पड़ा। सीएचसी की ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष व इमरजेंसी में मशीन खराबी की सूचना चस्पा कर दी गई। इसके बावजूद मरीज एक्सरे के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
यहां रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण अल्ट्रासाउंड की सुविधा पहले से ही बंद पड़ी है। बुधवार को कई मरीज सीएचसी पहुंचे। मशीन में खराबी की जानकारी पर लौट गए। एक्सरे टेक्नीशियन रमेश ने बताया कि मशीन के स्केनर में अचानक खराबी आ गई है।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ शोभित कुमार ने बताया कि मशीन में खराबी से काफी मरीज लौट रहे हैं। संबंधित कंपनी को सूचित किया जा चुका है। मशीन ठीक होने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें