फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बोलेरो के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। शादी के बाद दहेज में बोलेरो की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नव विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई वरियार निवासी ग्रीश चंद्र की पुत्री रीना की शादी 29 अक्टूबर 2021 को जनपद कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के गांव मंझोला निवासी लेखराज के पुत्र पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन बोलेरो की मांग करने लगे। रीना के साथ मारपीट करने लगे। 11 जून 2023 को मारपीट की। इस पर रीना का भाई उसे मायके बुला लाया। चार जुलाई 2023 को पंचायत के लिए पति, सास-ससुर व अन्य लोग बातचीत के लिए मायके आए। बोलेरो कार की मांग पर अड़े रहे। मना करने पर वहां भी रीना से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रीना ने एसपी के आदेश पर पति पंकज, ससुर लेखराज, सास मालती, ननद अंजू के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें