फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मायके में विवाहिता ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुरालियों की मारपीट से परेशान विवाहिता ने मायके में आग लगा ली। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। जहानगंज थाने के गांव सितौली के मजरा गढ़ा खेरे निवासी हरिश्चंद्र राजपूत की बेटी वंदना (31) मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर में उसने मकान के पास स्थित खेत में अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। एंबुलेंस से पिता व भाई अभिषेक ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना के बाद भी ससुरालीजन नहीं पहुंचे। भाई ने बताया कि चार साल पहले बहन की शादी मोहम्मदाबाद के गांव बनपोई निवासी ओमवीर राजपूत के साथ की थी। ढाई माह से मायके में रह रही थी। चार दिन के लिए ससुराल गई, तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वह फिर मायके ले आए थे। त्योहार पर भी पति के न बुलाने को लेकर बहन खासी परेशान थी।
पिता हरिश्चंद्र ने थाने में दी तहरीर में कहा कि ससुराली दहेज में बाइक और दो लाख रुपये मांग रहे थे। इसको लेकर प्रताड़ित किया गया। वह बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे थे। इसी के चलते उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। उन्हें तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी, तो वह कार्रवाई करेंगे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें