फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल में विवाहिता की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुराल में प्रताड़ना से परेशान होकर बीमार विवाहिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी मजीद खां निवासी विजय शर्मा ने अपनी बेटी अंजली शर्मा (23) का विवाह फिरोजाबाद के मोहल्ला झोसियाना चंदवाल गेट गड्ढा निवासी युवक के साथ पिछली साल सात जून को किया था। पति चूड़ी का काम करता है। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा कि शादी में काफी खर्च के बाद भी ससुुराल वाले अंजली से मारपीट करते थे। परेशान होकर वह बीमार रहने लगी। एक माह पहले वह बेटी को यहां ले आए। पति एक दिन पहले यहां आया। रात में लोहिया अस्पताल में छोड़कर चला गया। गुरुवार रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मां अनीता, बहन निशा, ईशु, आंचल, आयुषी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ने ससुर, पति, सास, बिचौलिया और उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें