फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। नव विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी राहुल की शादी आठ जुलाई को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव खिनमिनी निवासी शोभा (20) से शादी हुई थी। पिछले कई दिन से परिवार में विवाद हो रहा था। राहुल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को शोभा भोजन करने के बाद दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। करीब तीन बजे वह घर पहुंचा तो शोभा का शव दुपट्टे के फंदे से छत में लगे कुंडे से लटक रहा था।
परिजनों ने शोभा के पिता छविराम व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतारा। छविराम परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पिता ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राहुल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या व लूट के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कमथरी निवासी आमिद जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास में हत्या व लूट के मामले में वर्ष 2005 से फरार चल रहा था। मंगलवार को थाने के दरोगा दिनेश चंद्र ने आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ दबिश मारी। पुलिस ने उसके घर में न मिलने पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन

दो आरोपी जिला बदर
फर्रुखाबाद। अमुतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी श्यामपाल, थाना कंपिल के गांव सूरजपुर निवासी राजीव राठौर को जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट में छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। आदेश के बाद जनपद में पाए जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें