फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर होने का साक्ष्य मांगने पर बिजली काटी

Fri, 13 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई धनराशि को बैंक ले जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया। जांच पड़ताल को आए आयकर विभाग के अफसरों ने बिजली विभाग के अधिकारी से अफसर होने का साक्ष्य मांग लिया। इससे नाराज बिजली विभाग के अधिकारी ने आयकर विभाग के कर्मचारियों की कालोनी का कनेक्शन बकायेदारी में कटवा दिया। कालोनी में अंधेरा होने पर दोनों विभागों के अधिकारियों में वार्ता हुई। इसके बाद बिजली सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन


बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय में जमा हुआ कैश 6.88 लाख रुपये बुधवार को विभागीय अधिकारी की गाड़ी से एसबीआई फतेहगढ़ में जमा होने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कैश पकड़ लिया। गाड़ी और कैश को कोतवाली भेजा गया। इसकी जानकारी पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल करने आए। बिजली विभाग के एईआर एपी सिंह और एसडीओ अवनीश कुमार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को पूरा लेखा-जोखा दिखाया। इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारी ने एईआर से अफसर होने का साक्ष्य मांगते हुए उनसे पहचान पत्र मांगा।

पहचान पत्र उनके पास नहीं था। इस कारण आयकर विभाग के अफसरों को उच्च अधिकारियों से वार्ता कराई गई। तब कहीं कैश मुक्त किया गया। बताया जाता है कि इससे नाराज बिजली विभाग के अफसर ने आयकर विभाग के कर्मचारियों की कालोनी का कनेक्शन बकायेदारी में देर शाम कटवा दिया। इससे कालोनी में रहने वाले लोगों के घरों में अंधेरा हो गया। जिसके बाद दोनों विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद कनेक्शन को जुड़वा दिया गया। एईआर एपी सिंह ने बताया कि बकायेदारी थी। इस कारण कनेक्शन को कटवाया गया था। उच्च अधिकारियों से वार्ता होने के बाद कनेक्शन को जुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें