फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल का घर छोड़ चली पिया के डगर

विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े व पीछे खड़े डीएम व अन्य अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर। ब्लाक कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 40 जोड़े एक दूसरे के जीवन साथी बने। इनमें 39 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो एक ने निकाह पढ़ा। बेटियों की विदाई में माता-पिता की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए 42 जोड़ों के पंजीकरण हुए थे। इनमें शहर के दो, ब्लाक बढ़पुर के नौ, मोहम्मदाबाद के 19, राजेपुर के 9 व नवाबगंज के तीन जोड़े शामिल थे। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के दो जोड़े मौजूद न होने से पर 40 जोड़ों का विवाह कराया गया। पुरोहित ने 39 कन्याओं का मंत्रोच्चार के साथ फेरे कराए, जबकि मौलाना ने एक जोड़े का निकाह कराया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने दुल्हन बनी कन्याओं को उपहार स्वरूप पायल, बिछिया, बर्तन, कपड़े आदि वस्तुएं भेंट कीं। उन्होंने नव दंपतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक जोड़े पर सरकार 51 हजार रुपये खर्च करती है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में धनराशि भेजी जाती। 10 हजार रुपये का दहेज का सामान, जबकि 6 हजार रुपये बरात के खान-पान आदि व्यवस्थाओं का खर्च शामिल हैं। जिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर सभी कन्याओं के खातों में धनराशि हस्तांतरित करने के आदेश दिए। खंड विकास अधिकारी नगमा सिद्दीकी, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, एडीओ समाज कल्याण प्रवीण कुमार, ग्राम प्रधान राजेपुर उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें