फर्रुखाबाद। रुपये के लेन-देन में मारपीट करने में पुलिस ने मां की तहरीर पर पति-पत्नी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुत्री की तहरीर पर तीन लोगों पर एनसीआर दर्ज की गई है। हिरासत में लिए 10 लोगों में से पुलिस ने कुछ को छोड़ दिया है।
कायमगंज क्षेत्र के निवासी दिलीप तिवारी के टिलिया अहमदगंज स्थित मकान में मंगलवार रात कुछ लोगों ने धावा बोल दिया था। घर में मौजूद दिलीप की पत्नी, बेटी अंबिका तिवारी और शिखा तिवारी को जमकर पीटा था। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया था।
दिलीप की पत्नी ऊषा तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने सेनापति निवासी संजीव मिश्रा, उनकी पत्नी कामिनी मिश्रा, शाहजहांपुर के गांव चिलौआ निवासी मधु तिवारी उनके पति पवन त्रिपाठी पर जबरन मकान खाली कराने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं अंबिका की तहरीर पर पुलिस ने प्रीती त्रिपाठी निवासी सीतापुरम कालोनी छिबरामऊ कन्नौज, लाली मिश्रा निवासी बेग, थाना नवाबगंज और इसी गांव की प्रभा मिश्रापर एनसीआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ महिलाओं को थाने से ही छोड़ दिया है, चार लोग हिरासत में हैं।