फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाजारों में जाम, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 20 Oct 2025 08:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-08, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के बाजारों में ग्राहकों व राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसका कारण बाजारों में बढ़ रही वाहनों की संख्या है।
विज्ञापन

त्योहार पर यह समस्या और बढ़ गई है। इसके बावजूद इससे निपटने के लिए पुलिस के पास कोई विशेष इंतजाम नहीं है। व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।
नगर पालिका के पास पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। ई रिक्शा पर नंबरिंग होने के बावजूद अभी तक इनका रूट निर्धारण न होने से ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। शहर के रेलवे रोड, कादरी गेट, लिंजीगंज, घुमना, नाला मछरट्टा आदि स्थानों पर ई- रिक्शा व चार पहिया वाहनों के मनमाने ढंग से संचालन होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
लिंजीगंज बाजार का भी बुरा हाल है। यहां थोक गल्ला मंडी होने के चलते जिलेभर से व्यापारी अपना सामान लेने आते हैं। वहीं घरेलू सामान के लिए भी लोग खरीदारी करते हैं। इस बाजार में भी वाहनों की आवाजाही से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएसआई सत्येंद्र सिंह ने कहा कि चार पहिया वाहनों व ई-रिक्शा के शहर में जाने पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है।

फोटो-08, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें