फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पकड़ने के विरोध में बाजार बंद

Tue, 19 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज बाजार में माल लदे ट्रक को वाणिज्यकर अधिकारियों ने पकड़ लिया तो व्यापारियों ने बाजार बंदकर हंगामा किया। अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। कागज देखने के बाद अधिकारियों ने ट्रक रिलीज कर दिया।
विज्ञापन


शहर के लिंजीगंज बाजार में एक ट्रक सोमवार रात को वाणिज्यकर के छापेमार दस्ते में पकड़ लिया। चालक ट्रक पर लदे माल के कागज नहीं दिखा पाया तो अधिकारियों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना पर व्यापार संगठन मन्नीगंज- लिंजीगंज-ग्राटगंज के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने वाणिज्यकर अधिकारी वीके मिश्रा और आरके कुरील से ट्रक छोड़ने का दबाव बनाया।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने ट्रक छोड़ने के एवज में 85 हजार रुपये की मांग की है। व्यापार संगठन के आह्वान पर मंगलवार को थोड़ी देर में पूरा बाजार बंद हो गया। व्यापारियों ने वाणिज्यकर कार्यालय घेरकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


हंगामा की सूचना पर पहुंचे फतेहगढ़ इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने व्यापारियों को समझा मामला शांत किया। व्यापारी नेताओं ने असिस्टेंट कमिश्नर हरिशंकर व अन्य अधिकारियों के सामने मामले को रखा। अधिकारियों ने ट्रक के कागज देखने के बाद ट्रक को रिलीज करने के आदेश कर दिए।

व्यापार संगठन के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वार्ता के बाद अधिकारियों ने ट्रक छोड़ने का आदेश कर दिया है। अब बुधवार से बाजार खुलेगा। इस दौरान दीपक गुप्ता, आर्यभूषण गुप्ता, ट्रांसपोर्ट यूनियन के महामंत्री पंकज मिश्रा, सीतेंद्र गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, जीत यादव, वीरू यादव, लखन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें