फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चांदी की राखियों से सजा बाजार, भाई की कलाई पर बंधेगा प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों की रौनक से गुलजार हो गया है। पारंपरिक रेशम की राखियों के साथ इस बार बहनों को चांदी की राखियां भी खूब पसंद आ रही हैं। सराफा बाजार में ब्रेसलेट, चेन और राखी सेट के रूप में तैयार चांदी की राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

नेहरू रोड स्थित सराफा बाजार में चांदी की राखियों की कीमत करीब चार हजार रुपये से शुरू होकर आठ हजार रुपये तक है। राखी का मूल्य उसके वजन और डिजाइन के आधार पर तय हो रहा है। छोटे-छोटे डिजाइन, बारीक नक्काशी और आकर्षक पैटर्न वाली राखियां खास तौर पर ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। चांदी की कीमत अधिक होने से ग्राहक हल्के वजन की राखियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। आभूषणों की दुकानों पर राखी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। कई ग्राहक पुरानी चांदी के आभूषण एक्सचेंज कर नई राखियां खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारी एवं सराफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने बताया कि चांदी महंगी होने के बावजूद रक्षाबंधन को लेकर चांदी की राखियों की मांग है। बाजार में नए और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। सराफा कारोबारी गोपाल वर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते बाजार में रौनक बढ़ी है। ग्राहक हल्के वजन के आभूषण पसंद कर रहे हैं। एक्सचेंज के माध्यम से भी खरीदारी हो रही है। रक्षाबंधन के कारण चांदी की राखियों की मांग विशेष रूप से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें