फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़े वकील, नहीं हटा अतिक्रमण

Fri, 20 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अतिक्रमण हटावाते एसडीएम, सीओ व ईओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसबे में गुरुवार को तपती दोपहरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं से एसडीएम की जमकर नोकझोंक हुई। विरोध के चलते वकीलों का अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन

एसडीएम अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सीओ प्रकाश कुमार और नगर पालिका ईओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स व नगर पालिका कर्मियों के साथ पुलगालिब से जामा मस्जिद तक अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया और कई लोगों के खोखे, तख्त और त्रिपाल आदि जब्त कर लिए गए। तहसील और मुंसिफ कोर्ट के बाहर लगी वकीलों की कुर्सी और मेज हटाने के दौरान  एसडीएम व सीओ से उनकी नोकझोंक होने लगी।

वकीलों का कहना था कि कोर्ट परिसर में पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए वे अपने बिस्तर नहीं हटाएंगे। वकीलों का विरोध भारी पड़ा। इसके बाद अफसरों ने कहा कि जुडीशियल मजिस्ट्रेट से वार्ता के  बाद इनका अतिक्रमण हटाया जाएगा। एसडीएम व सीओ ने बताया कि शुक्रवार को जामा मस्जिद से आगे के अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं ईओ को निर्देश दिए कि नगर में मुनादी कराकर अतिक्रमण हटवाएं। अतिक्रमण हटाने की वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। एसडीएम ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि 23 लोगों से 12300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें