फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह चोरों की तलाश में छाप

Mon, 27 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बैंक आफ इंडिया शाखा पतौंजा में हुई चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालने आए जयपुर के शिवम भी फुटेज नहीं निकाल सके। 11 बजे रात के बाद किसी का फुटेज अंदर के कैमरे में कैद नहीं है। वहीं दूसरी तरफ बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सफाई कर्मचारी दोनों पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन



23 जून की रात बैंक आफ इंडिया शाखा जहानगंज में चोरों ने नकब लगाकर पांच मानीटर चोरी कर लिए थे। बैंक के अंदर पांच सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी कैमरे में एक भी फुटेज नहीं आया है। इसके लिए फुटेज विशेषज्ञों को बुलाया गया और वह भी खाली हाथ लौट गए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि उन्हें जो सुराग मिले हैं। उसके आधार पर छापे मारे जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


फिलहाल छानबीन जारी है और शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें