फर्रुखाबाद। जनपद में पेट्रोल-डीजल की भले ही कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के चलते लोग भ्रमित होने लगे हैं। मनमानी के चलते कुछ पेट्रोल पंप रविवार को बंद कर दिए तो कुछ पर ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। गांवों में ट्रैक्टर वाले तो डीजल का स्टॉक करने करते दिखे।
अमेरिका, इस्राइल व ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच अफवाहों का भी बाजार गर्म होने लगा है। गैस सिलिंडर पर दाम बढ़ने से लोगों की नजर डीजल-पेट्रोल पर पहुंच रही है। आशंका है कि कहीं डीजल-पेट्रोल के भी दाम न बढ़ जाएं। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इन अफवाहों का असर भी देखने को मिला है। नगर पंचायत खिमसेपुर के अलावा रोहिला व अलावलपुर स्थित पेट्रोल पंप बंद था।
गांव लखरौआ स्थित पंप पर पेट्रोल बंट रहा था, लेकिन डीजल न होने की बात कहकर वाहन चालकों को लौटाया गया। यही हाल गांव निसाई स्थित पेट्रोलपंप का रहा। हालांकि मोहम्मदाबाद स्थित कारगिल फिलिंग स्टेशन पर डीजल व पेट्रोल लगातार बांटा गया।
वहीं हवाई पट्टी के निकट स्थित मारुति फिलिंग स्टेशन पर डीजल, पेट्रोल लेने वालों की लाइन लगी थी। यह भी बताया गया कि अब खेतों में गेहूं की फसल तैयार होने से थ्रेसिंग में डीजल की खपत बढ़ेगी। इससे ट्रैक्टर मालिक डीजल का स्टॉक करने से भी नहीं चूक रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी पेट्रोलपंपों पर डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। लगातार आपूर्ति भी मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उपलब्धता के बावजूद पेट्रोल व डीजल न बांटने की पुष्टि होती है तो उस पेट्रोलपंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीजल, पेट्रोल व गैस की किल्लत नहीं, पेट्रोल पंप पहुंचे अफसर
फोटो-32 पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते जिला पूर्ति अधिकारी। स्रोत: कर्मचारी
फर्रुखाबाद। पश्चिमी एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद डीजल, पेट्रोल व गैस की किल्लत की अफवाहों को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने विभागीय अधीनस्थों को पेट्रोल पंपों पर भेजा। रविवार को कमालगंज, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद के बाद एक पेट्रोल पंप का टैंकर रास्ते में लेट हो गया था। इसी के चलते अफवाह शुरू हो गई। शाम को टैंकर आने से वितरण शुरू कर दिया गया। किसी तरह की कोई कमी नहीं है। अफवाह पर ध्यान नहीं देने की जरूरत है। (संवाद)
फोटो-30 इटावा-बरेली हाईवे पर हवाई पट्टी स्थित मारुति फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल लेने के लिए लगी