फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मनवर संगम व अहमदाबाद एक्सप्रेस नौ घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कड़ाके की सर्दी और कोहरे का सबसे ज्यादा बुरा असर यातायात पर पड़ रहा है। इस कारण मनवर संगम और अहमदाबाद एक्सप्रेस नौ-नौ घंटे देरी से आईं। रोडवेज बसें भी पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं। सोमवार को दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान भले ही पांच डिग्री रहा हो, मगर बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तीन बजे आने वाली गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस रात 12 बजे के बाद पहुंची। कड़ाके की सर्दी में यात्री एक नंबर प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे। भिवानी से कानपुर सेंट्रल जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 5:25 बजे आना था, मगर करीब सवा नौ घंटे बाद शाम सवा तीन बजे कानपुर की ओर रवाना हुई। ऐसे में कानपुर से भिवानी की ओर जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन देर पहुंची। रोडवेज बसें भी पांच से छह घंटा देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बर्फीली हवाओं के चलते शाम सात बजे ही लोग घरों में दुबक गए। लिहाजा सड़कों पर दोपहिया वाहन नहीं दिखे। सूर्यास्त होते ही दुकानें बंद करके दुकानदार घरों की ओर चले गए। चौराहों तिराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें