फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गेट पर ताला डाला, समान टैक्स लागू होने की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। नवीन मंडी के गेट पर ताला डालकर बुधवार को गल्ला आढ़तियों ने हड़ताल कर दी। अनाज लेकर मंडी पहुंचे किसानों को गेट के बाहर से ही वापस कर दिया गया। आढ़तियों ने हाथ उठाकर नारेबाजी कर एक समान टैक्स लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे की नवीन मंडी में करीब 40 गल्ला आढ़ती हैं। सुबह 9 बजे सभी आढ़ती मंडी गेट पर एकत्र हुए। गेट पर ताला डाल कर हड़ताल की घोषणा कर दी गई। इस दौरान कुछ किसान अनाज लेकर पहुंचे तो आढ़तियों ने कहा कि सरकार दोहरे नियम लागू कर रही है। जब हड़ताल वापस होगी तब अनाज की तुलाई होगी। आढ़ती संघ अध्यक्ष संजय कमल ने कहा कि मंडी में 2.5 प्रतिशत टैक्स लग रहा है जबकि मंडी के बाहर कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह ठीक नहीं है। महामंत्री विनोद राठौर व आनंद सागर ने कहा कि इससे बाजार में होड़ होगी। टैक्स लगने से मंडी में किसान का माल ढाई प्रतिशत सस्ता बिकने की नौबत होगी। उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि आढ़ती मंडी टैक्स के साथ ही आयकर भी देते हैं। सभी ने मंडी व उसके बाहर एक समान टैक्स व्यवस्था लागू करने के नारे लगाए। अखिल गुप्ता, गणेश गुप्ता, अलीदराज, पवन गुप्ता, विशाल, नावेद, नौशाद, विजय गुप्ता सप्पू, संजीव,पप्पू, अजीत आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें