फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसटीपी बंद मिलने पर प्रबंध निदेशक खफा, चलाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के सभी निकायों में स्वच्छ भारत मिशन और पेयजल सुधार की चल रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अमेेठी कोहना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। प्लांट में सीवर का काम होता न मिलने पर नाराजगी जताई। बताया कि शहर का सर्वे होना है। कहीं भी सूखा और गीला कूड़ा अलग नहीं हो रहा है। संयुक्त प्रबंध निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संजय कुमार सिंह और जिले भर के निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वह देर शाम अमेठी में तैयार हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। प्लांट को कई दिन से नहीं चलाया गया। निदेशक ने बताया कि शासन के बिंदुओं के अनुसार किसी भी निकाय में प्रगति संतोषजनक नहीं है। वह रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें