फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
देवेश का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
धारदार हथियार से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आईटीआई चौराहे पर धारदार हथियार से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था। पीड़ित ने घटना के दिन 49 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया था, मगर पुलिस ने मारपीट में मुकदमा दर्ज किया था।
मऊदरवाजा थाने के गांव महलई निवासी देवेश कुमार (25) 25 दिसंबर को सातनपुर मंडी से आलू बेच कर ट्रैक्टर से घर जा रहा था। आईटीआई चौराहे के पास सुबह 10 बजे दबंगों ने ट्रैक्टर रोककर रॉड, सरियों व कुल्हाड़ी से मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

उसकी एक आंख भी फूट गई थी। पीड़ित ने 49 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया था। मगर पुलिस ने देवेश के चाचा हाकिम सिंह की तहरीर पर आईटीआई कब्रिस्तान निवासी शानबाबू, पप्पू, शहनशाह समेत तीन अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

देवेश की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था। वहां से इलाज के बाद परिजन घर ले आए थे। घर पर शनिवार सुबह नौ बजे देवेश की मौत हो गई। बड़े भाई प्रवीन ने बताया कि दो फरवरी को दवा लेने जाना था। देवेश के एक पांच माह का बेटा भी है। एक बहन प्रेमलता और पत्नी ऊषा का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें