फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटिंग करते समय बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज मकान में फिटिंग करते समय साथी के घायल होने पर उसे बचाने को बोर्ड से तार निकालते समय करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। भाई ने शिक्षक पर उधारी के रुपये के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भगोरा निवासी अनगपाल सिंह(45) उर्फ पिल्लन मकानों बिजली फिटिंग का काम करता था। वह अपने गांव के मनोज शाक्य पुत्र चंद्रपाल शाक्य के साथ ग्राम उखरा निवासी शिक्षक सुरेश चंद्र यादव के नवाबगंज बाईपास अचरा रोड पर बने मकान में बिजली की फिटिंग कर रहा था। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे मनोज दीवार काट रहा था। तभी मशीन का ब्लेड टूट कर उसकी नाक में जा लगा। इससे मनोज गिर पड़ा। इस पर अनगपाल ने बोर्ड से मशीन के तार निकालने की कोशिश की। तभी वह करंट से गंभीर रूप से झुलस गया।
छत पर सो रहे शिक्षक जानकारी मिलते ही भागकर कर नीचे आए। उनकी सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज अंशू कुमार ने घायल अनगपाल को लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। भाई वीरपाल ने हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि अनगपाल ने रुपये उधार लिए थे। इसके चलते ही शिक्षक उसे पकड़ ले गए थे। वहां उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

शिक्षक सुरेश चंद्र ने बताया कि आरोप गलत है। करंट लगने से मौत हुई। अनगपाल के तीन पुत्रियां लवी(12), लवली(9), रश्मि(5) और पत्नी मधु एवं माता वीरवती रो-रो कर बेहाल हो गईं। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि वह घटना स्थल पर गए थे। अनगपाल की करंट लगने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें