फर्रुखाबाद आम के बाग की रखवाली करते वक्त कुछ दबंग आम तोड़ने लगेे। मना किया, तो उन्होंने लाठी-डंडों से पीट दिया। शहर कोतवाली के गांव अमेठी कोहना निवासी शकील ग्राम प्रधान इदरीश के आम की बाग रखवाली करता है।
शकील अपनी पत्नी रोशना और पुत्र सुहेल के साथ बुधवार सुबह 11 बजे वहीं था। इसी समय गांव के ही दो दबंग पहुंचे और आम तोड़ने लगे। उन्होंने मना किया, तो घर से एक महिला समेत दो अन्य लोग पहुंच गए और उन्होंने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोरगुल पर अन्य लोगों के बचाने पर वह भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।