फर्रुखाबाद। एवीआर क्लब मैनपुरी ने बरेली की टीम को 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मैनपुरी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। मैच में 14 रन देकर पांच विकेट लेने वाले मोहित कश्यप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मी-20 मैच में मैनपुरी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष गुप्ता ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान किया। पियूष ने 14, प्रियांशु ने 11, विशाल ने 10 रन बनाए। बरेली के गेंदबाज कुनाल, उमेर, कृष्णमोहन ने दो-दो, अनुज ओर कैलाश बिष्ट ने एक-एक विकेट लिया। 112 रनों का ल्क्ष्य पाने उतरी मदनलाल क्लब बरेली की पूरी टीम मोहित कश्यप की घातक गेंदबाजी के चलते 80 रनों पर ही ढेर हो गई।
मोहित ने 14 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। बरेली की ओर से गौरव ने 20, सचिन ने 29 रनों का योगदान किया। मैनपुरी की ओर से विशाल ने तीन, माधव ने दो विकेट लिए। एएचटीयू थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित को दिया। इस दौरान टिंका यादव, सोनू यादव, मानस यादव आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग मोहम्मद अहमद खां और रफीकुल अंसारी ने की।
-