फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन व मंगलसूत्र लूट ले गए बाइकर्स लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक सवार लुटेरों ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की पत्नी से सोने की चेन व मंगल सूत्र लूट लिया। कर्मचारी ने लुटेरों का पीछा किया तो एक लुटेरे ने तमंचा निकालकर गोली मारने की घमकी दी। इससे वह वहीं रुक गए। बाइक सवार लुटेरे जिला जेल चौराहे से पुलिस लाइन की ओर फरार हो गए। शुक्रवार को दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के निवासी रामजी दुबे मोबाइल कंपनी में कर्मचारी हैं। वह गुरुवार रात लगभग 8.30 बजे मोहल्ला ग्रानगंज स्थित नर्सिंग होम से दवा लेकर पत्नी मधुलिका व बच्चे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जब वह नवदिया स्थित आरआरपी स्कूल के सामने पहुंचे तभी पीछ से एक बाइक सवार दो लुटेरे आए। एक लुटेरे ने झपट्टा मारकर मधुलिका के गले में सोने की चेन व मंगलसूत्र तोड़ लिया। गले में चोट लगने से वह चीख पड़ीं। लुटेरे बाइक मोड़कर जिला जेल चौराहे की ओर भागने लगे। रामजी ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की तो एक लुटेरे ने गोट से तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। लुटेरे जिला जेल चौराहे से पुलिस के सामने से ही पुलिस लाइन की ओर भाग गए। रामजी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। चीता पर तैनात सिपाहियों ने कार्रवाई करने का भरोसा देकर उनको घर भेज दिया।
शुक्रवार को रामजी दुबे पूर्व छात्र नेता अतुल मिश्रा के साथ फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे और पत्नी के साथ हुई लूट के मामले में दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें