फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। संदिग्ध हालात में एक महिला की गुरुवार को मौत हो गई। महिला की शादी को तीस वर्ष हो गए थे लेकिन कोई संतान नहीं थी। भाई ने बहन को प्रताड़ित किए जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुरालीजनों ने बीमारी से मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर निवासी महावीर श्रीवास्तव की करीब तीस वर्ष पूर्व शशि (48) से शादी हुई थी लेकिन उनके कोई संतान नहीं हुई। गुरुवार दोपहर को शशि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बीमारी से शशि की मौत होने की सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मदनपुर निवासी भाई संतोष कुमार पुत्र रामवीर सिंह अर्जुनपुर पहुंचा। उसने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि संतान न होने से उसकी बहन को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महावीर खेती करते हैं। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि महावीर ने बीमारी से मौत होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें