फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर से महेंद्र होंगे बसपा प्रत्याशी

Sun, 19 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सिंह सरोज ने इस बावत घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विदेश यात्राएं कर रहे हैं। किसान खून के आंसू रो रहा है। मुआवजे के नाम पर उसके साथ धोखा किया जा रहा है। भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी जातिवाद की राजनीति करके समाज को बांट रही हैं।  
विज्ञापन


स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सिंह सरोज और एमएलसी व जोन कोआर्डिनेटर डा. अशोक सिद्धार्थ का पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार, सदर विधानसभा प्रभारी महेंद्र कटियार, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम और भोजपुर विधानसभा प्रभारी जैमिनी राजपूत ने 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि एक साथ उठने बैठने से भाईचारा बढ़ता है इसीलिए

देश में इस्लाम मजबूत है। भाजपा के कुछ लोग कहते हैं कि मुस्लिमों से वोट का अधिकार छीन लिया जाए। यह निंदनीय है। डा. भीमराव अंबेडकर ने लोगों को वोट रूपी ताकत देकर प्रधान से प्रधानमंत्री चुनने तक की ताकत दी है। इसको सभी लोग पहचानें।  मुख्य अतिथि ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों ने समाज को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि तीन साल की अखिलेश सरकार में सबसे ज्यादा दंगे
विज्ञापन


हुए हैं। मोदी ने अच्छे दिन के सपने बेचकर जनता को ठगा है। अब तक उन्होंने कोई ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे गरीब जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने सदर सीट से महेंद्र कटियार को टिकट देने की घोषणा करते हुए कहा कि बहन जी के आदेश पर उन्होंने यह घोषणा की है। जनता अब धोखा न खाए और जातिवाद छोड़कर बसपा को पूर्ण बहुमत से जिताए। महेंद्र कटियार ने कहा कि  जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह सदर सीट से जीत हासिल कर उनके हाथों को मजबूत करेंगे।

इससे पहले एमएलसी डा. अशोक सिद्धार्थ, जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी और एमएलसी मनोज अग्रवाल ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम की अध्यक्षता और शरद श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम में शैतान सिंह शाक्य, नागेंद्र पाल, जवाहर सिंह गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, जौली राजपूत, अरविंद कुमार, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, सुदेश पाल, रामनरेश गौतम, माधुरी कटियार और रामानंद कटियार आदि मौजूद रहे। यहां जादू क ा कार्यक्रम भी हुआ।

पूर्व जिलाध्यक्ष बुलाने पर भी मंच पर नहीं चढ़े
सम्मेलन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती नीचे की दीर्घा में बैठे थे। संचालन कर रहे शरद श्रीवास्तव ने उन्हें मंच पर बैठने के लिए आमंत्रित किया लेकिन वह मंच पर नहीं चढ़े और नीचे ही बैठे रहे। इसको लेकर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें