इस बार महाशिवरात्रि सर्वार्थ सिद्ध योग में है। यह शिवरात्रि सभी फलाें को
देने वाली है। शिव पूजन से सभी के मनोरथ सिद्ध हाेंगे। मंगलवार को मकर की
भद्रा भी प्रभावी नहीं होगी। मंगलवार को महाशिवरात्रि का त्योहार है।
इस बार सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। पूजन में चंपा व केतकी के फूल या
केवड़ा वर्जित रहेगा।
बेल पत्र पर राम लिखकर शिव को अर्पित करना शुभकर है।
दूध, दही, घी, शहद व शकर से पूजन से शिव प्रसन्न होते हैं। मंदिर में पूजन
के लिए उत्तर व घर में पूजन के लिए पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठें।
आचार्य प्रदीप नरायन शुक्ल ने बताया कि शिवरात्रि पर विधि विधान से पूजन
करना चाहिए। शिवरात्रि विशेष फ लदायी है। महाशिवरात्रि कुंभ के स्थिर लग्न
और लाभ की चौघड़िया में है।
पूजन विधि
पूजन के दौरान दीपक क ो
शिव के दायीं ओर जलाएं। तीन बार आचमन करें। कुल देवता, इष्ट देवता, गौरी,
क्षेत्र देवता, तिथि, दिन, गोत्र का ध्यान करें। विष्णु भगवान के नाम का
संकल्प करें। पान के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं। गौरी के साथ ही वीरभद्र,
कुबेर, केतुमुख, नंदी, नाग व शिव का ध्यान करें।
पूजन मुहूर्त
प्रथम पहर पूजन
सायं 7.07 बजे से 10.30 बजे तक
मध्य पूजन
रात 10.30 बजे से रात 1 बजे तक
सिद्ध पूजन
रात 1 बजे से भोर तीन बजे तक
चतुर्थ प्रहर पूजन
सुबह 3 बजे से सुबह 5 बजे तक
पूजन खास
सर्व सिद्ध योग के लिए कमल से पूजन करें।
दोष निवारण के लिए तिल से पूजन उत्तम है।
शरीर पर भस्म लगाकर पूजा करें।
रुद्राक्ष से भी पूजा करें।
सजे मंदिर, पूरे दिन खुलेंगे मंदिराें के पट
शिवरात्रि
को लेकर शहर के शिवमंदिराें में पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। मंगलवार को
पूरे दिन मंदिराें के पट खुले रहेंगे। चार पहर का पूजन होगा। शहर में
जगह-जगह खास आयोजनाें का इंतजाम कर लिया गया है। मंदिराें की साज सज्जा की
जा रही है। रुद्राभिषेक अनुष्ठान भी हाेंगे।
पौराणिक महत्व के
पांडवेश्वर नाथ मंदिर, कोतवालेश्वर नाथ, तांबेश्वरनाथ, भूतेश्वरनाथ, द्वादश
ज्योतिर्लिंग धाम मंदिर में शिवरात्रि को सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
मंगलवार को मंदिराें के पट सुबह पांच बजे खुल जाएंगे। मंगला आरती के साथ
पूजन की शुरुआत होगी। पूजन रात भर जारी रहेगा। पांडवेश्वर नाथ मंदिर के
पुजारी पंडित गोपाल शर्मा का कहना है कि दोपहर में मंदिर के पट बंद नहीं
हाेंगे। सुबह मंगला आरती के बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती व रात को शृंगार
आरती होगी।
भारतीय पिछड़ा वर्ग संगठन चिलसरा रोड पर महाशिवरात्रि पर
धरती वंदना व अन्नपूर्णा देवी से प्रार्थना करेगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे
से होगा। श्री महर्षि विद्या मंदिर आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनपुर
में शिव जयंती समारोह मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मुके श
राजपूत हाेेंगे। अध्यक्षता पूर्व विधायक महरम सिंह करेंगे। शहर के साथ ही
देहात इलाके के मंदिराें में भी शिवरात्रि के लिए खास तैयारियां की गई
हैं।
दिव्य गुणों को अपनेे में उतारने का संकल्प
शिवरात्रि
की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने
संकल्प गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां शिव के दिव्य गुणाें को खुद में
उतारने का संकल्प लिया गया। सोमवार को बढ़पुर के होली मैदान स्थित
शक्तिभवन में हुई संक ल्प गोष्ठी में केंद्र संचालिका राधा माता व सहयोगी
सुखराज सिंह ने मन में दुर्गण न आने देने का आह्वान किया। बीके सुमन ने
आध्यात्मिक चर्चा की। दिवाकरनंद दुबे ने कहा कि जीवन से कटु वचन को त्याग
दें। यहां बीके करन सिंह, धनपाल, शिवनाथ सिंह, नीरज, सर्वेश कुमार आदि
मौजूद रहे।
उमड़े कांवरिये, रजीपुर से शृंगीरामपुर तक जाम
कमालगंज।
तीर्थस्थल शृंगीरामपुर में कांवर में गंगा जल भरने के बाद कांवरियों ने बम
बम भोले के जयकारे लगाए और आगे बढ़ लिए। कांवरियों के सैलाब के कारण दिन
भर जाम लगा रहा। कमालगंज में कांवरियों के मेले को लेकर पुलिस प्रशासन
ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं। शृंगीरामपुर में कांवरियों का आना
शनिवार से शुरू हो गया था। रात में इनका सैलाब उमड़ पड़ा।
कांवरियों की
संख्या अधिक होने के कारण और रेलवे क्रासिंग बंद होने से रात में जाम लग
गया। र्लवे ट्रैक पार कर रहे कांवरियों को पुलिस ने रोका। कांवरियों को बीच
सड़क से किनारे लाइन बनाकर आगे बढ़ने की नसीहत देने में पुलिस को पूरे दिन
मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस कर्मियों के जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
पांचाल घाट पर भी कांवरियाें के जल भरने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
ईशापुर और जरारी गांव में पीएसी तैनात
कांवरियों के मेले के दौरान पिछले साल हुए विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक ने
ईशापुर और जरारी गांव में पीएसी तैनात कर दी है। पिछले साल मेले के दौरान
ईशापुर और जरारी गांव के निकट विवाद हो गया था। इससे पुलिस अधीक्षक ने मेला
शुरू होते ही एसपी ने दोनों गांवों मेें पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया।
दोनों गांव में पुलिस और पीएसी जवान रात और दिन में पुलिस कर्मी गांव में
गश्त करते रहे।