फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया के ब्लाॅक प्रमुख भाई की गैंगस्टर में जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के ब्लाॅक प्रमुख भाई की गैंगस्टर में हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। वह काफी समय से हरदोई जेल में निरुद्ध चल रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के तत्कालीन कोतवाल अमर पाल सिंह ने गांव सहसापुर निवासी माफिया बसपा नेता डाॅ. अनुपम दुबे (वर्तमान में उम्रकैद की सजा में मथुरा जेल में बंद) के मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि अमित दुबे व अनुराग दुबे ने फर्जी प्रपत्रों का इस्तेमाल कर असलहे का लाइसेंस बनवा लिया। यह लोग गिरोह बनाकर ऐसे काम करते हैं। क्षेत्र में इन लोगों की दहशत है। इनके खिलाफ कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं है।
मुकदमे की विवेचना नवाबगंज एसओ कर रहे थे। अमित दुबे उर्फ बब्बन हरदोई जेल में काफी समय से बंद है। गैंगस्टर कोर्ट में अमित दुबे की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। हाईकोर्ट ने गैंगस्टर के मुकदमे में अमित दुबे की जमानत मंजूर कर ली है। उनके वकील जितेंद्र सिंह चौहान व बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि अमित दुबे उर्फ बब्बन की गैंगस्टर के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें