फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से बच्चे को टक्कर मारने की शिकायत पर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। बच्चे को बाइक से टक्कर मारने की शिकायत करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठियां चलीं फिर पथराव शुरू हुआ। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी हुई। विवाद में छह लोग घायल हुए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव बंथलशाहपुर निवासी दिलदार का छह साल का बेटा सैय्यब रविवार को गांव में ही दुकान से सामान ले कर घर लौट रहा था। तभी गांव के ही शाहरुख ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। सैय्यब ने घर आकर बताया तो परिजन शिकायत करने शाहरुख के घर पहुंच गए। आरोप है कि सैय्यब की मां सायना बेगम को शाहरुख के परिजनों ने गाली गलौज कर भगा दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों से एकत्रित हुए लोगों में मारपीट शुरू हो गई। लाठियां चलने के बाद पथराव भी हुआ।
इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। घटना में एक पक्ष से सैय्यब, दिलदार का भतीजा मुसीर व अमन घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से आमिर, जीशान व अयाज घायल हो गए। दिलदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहीं शाहरुख के एक परिजन को हिरासत में लिया। घटना के एक घंटे बाद शाहरुख की एर घायल आमिर, जीशान व अयाज थाने पहुंचे और फायरिंग में छर्रे लगने की बात कही। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। फायरिंग की बात झूठी है। सिर्फ मारपीट हुई है।
विज्ञापन

जहानगंज। गांव बंथलशाहपुर में दो पक्षों में हुए झगड़े में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। इसमें से एक युवक भाग गया। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे पर पकड़े युवक को भगाने का आरोप लगाया। इसको लेकर पुलिस और पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे में नोकझोंक होने लगी। पुलिस उसे भी थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें