फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Mon, 15 Apr 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। - फोटो : तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती।
विज्ञापन
सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर को लू के थपेड़े चलने लगे। इससे लोग बेहाल हो गए, सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बन गई। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। तेज धूप से आम आदमी के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही तेज धूप व उमस ने लोगों को जीना दुश्वार कर दिया है। रविवार को पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार लू के थपेड़े चले तो आम जनजीवन प्रभावित हो गया। रामनवमी की वजह से शहर में जगह-जगह भंडारे होने से सुबह तो कुछ भीड़ सड़कों पर दिखाई दी लेकिन दोपहर होते ही सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों ने भी अपनी दुकान के शटर नीचे कर दिए। जो लोग घर से बाहर निकले उन्होंने गमछा या छाता का सहारा लिया। तेज धूप से पशु-पक्षी भी परेशान नजर आए। उन्हें जहां छांव दिखी वहीं बैठ गए। बस स्टैैैंड के पास यात्री गर्मी से बचने के लिए शिकंजी व कोल्ड ड्रिंक से अपना गला तर करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें