फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस की पहल पर हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल की हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। थाना पुलिस ने माता-पिता की मौजूदगी में प्रेमी युगल की हनुमान मंदिर में शादी की रस्म पूरी कराई। वर और वधू ने एक दूसरे को जयमाल पहनाई। इसके बाद मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाने की रस्म पूरी की गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ देने की कसम खाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कड़क्का निवासी दिनेश कुमार की पुत्री दुर्गा (20) मोहम्मदाबाद के कैथल नगला निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र अमित सक्सेना आपस में रिश्तेदार हैं। युवक और युवती करीब दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। वह शादी भी करना चाहते थे। लड़के की दूसरी जगह शादी तय थी। चार दिसंबर को तिलक था। लड़की के पिता दिनेश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
इस पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने दोनों पक्षों के माता-पिता तथा प्रेमी युगल को बुलाया। दोनों पक्षों में आम सहमति हो गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रविवार को हनुमान मंदिर में शादी की रस्म पूरी की गई। परिजनों ने प्रेमी युगल नव दंपति को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसमें ग्राम प्रधान यूसुफ, श्याम सुंदर अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें