फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस खुर्शीद की गाड़ी में मिले कंबल टोकन

Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कंपिल में पकड़े गए कंबल वितरण के टोकन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंपिल थाना गेट पर रविवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कायमगंज से आ रही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। उनकी दोनों गाड़ियों की तलाशी ली। पीछे वाली गाड़ी में कंबल टोकन रखे हुए थे। इसको लेकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद लुईस खुर्शीद को वहां से जाने की अनुमति दी गई।  लुईस खुर्शीद विधान सभा क्षेेत्र सदर से कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी हैं। वह रविवार को कायमगंज से फर्रुखाबाद शहर की ओर अपनी गाड़ी से आ रही थीं।
विज्ञापन


इनके साथ एक पीछे और गाड़ी थी। कंपिल थाने से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस वाहनों को चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने लुईस खुर्शीद की दोनों गाड़ियों को रोक लिया और जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। लुईस खुर्शीद की गाड़ी के पीछे से गाड़ी चल रही थी। उस गाड़ी में कंबल टोकन एक गत्ते में रखे हुए बरामद हुए। यह देखकर दरोगा राम प्रसाद चौधरी, दरोगा कौशलेश प्रसाद ने लुईस खुर्शीद से पूछताछ की। दरोगा राम प्रसाद ने बताया कि लुईस खुर्शीद की गाड़ी से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इस कारण को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें