भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों के साथ ही 17 को जिले से निकाली जाने वाली कमल संदेश रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि रैली में बाइक चालक हेलमेट जरूर लगाएं। इसके साथ ही कहा गया कि 15 नवंबर तक बूथवार अभिनंदन समारोह होगा।
जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने आगामी चुनाव को लेकर कई कार्यक्रम तय किए हैं। पदाधिकारी बूथवार अभिनंदन समारोह कार्यक्रम करें। इससे बूथ का सत्यापन भी हो जाएगा। अर्रा पहाड़पुर से डीएन डिग्री कालेज तक कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के दौरान प्रत्येक बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि 9 से 15 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कार्यक्रम होगा। जिले से लेकर ग्राम स्तर तक अलग-अलग टोलियों में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के संयोजक भी नियुक्त होंगे। इसमें सांसद, विधायक समेत सभी वर्गों की भागेदारी सुनिश्चित होगी।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 2019 में कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुट जाएं। जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने बताया कि बाइक रैली के दौरान झंडा और टोपी भी बांटी जाएंगी। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, लोकसभा प्रभारी बनवारी लाल दोहरे और विधायक सुशील शाक्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन रूपेश गुप्ता ने किया। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक अमर सिंह खटिक, जिला महामंत्री शैलेंद्र राठौर, विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, कायमगंज चेयरमैन सुनील चक, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता और मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे।