फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान के घर में लगी आग से चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। किसान के घर में लगी आग से चार लाख का सामान व मवेशी जलकर गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अद्दूपुर निवासी किसान राजपाल उर्फ भूरे के गांव में दो मकान हैं। एक मकान में वह परिवार सहित रहते हैं। दूसरे मकान में दूध डेरी चलाते हैं। दूध डेयरी वाले मकान में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने कुछ देर में ही पूरे मकान व डेयरी को चपेट में ले लिया। आग से मकान के अंदर खड़ी बुलेट बाइक, दस बोरा दाना, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। आस पास के लोगों ने मकान से धुआं उठते देखकर राजपाल को सूचना दी। जानकारी पर राजपाल परिवार सहित मौके पर पहुंचे। आस पास के ग्रामीणों व राजपाल ने पंपिंग सेट चलाकर आग को दो घंटे में बुझाया। राजपाल ने बताया कि आग से उसका चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्राम प्रधान पंकज यादव की सूचना पर नायब तहसीलदार श्रजन कुमार व लेखपाल कप्तान सिंह व पशु चिकित्सक डॉक्टर फूल बाबू मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें