फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी के पास मिला लूटा गया ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दो युवक ई-रिक्शा लेकर चंपत हो गए थे। ई-रिक्शा अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी के पास मिल गया है। युवक उसकी बैटरी खोलकर ले गए। बीबीगंज पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली कायमगंज के गांव कुबेरपुर निवासी मोहम्मद आरिफ बुधवार को रेलवे स्टेशन से दो युवकों को चार सौ रुपये किराया तय करके हथियापुर लेकर आ रहा था। शुकरूल्लापुर में युवकों ने आरिफ को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी। आरिफ के बेहोश होने पर उसको गांव खिनमिनी के पास ईंट भट्ठे पर छोड़कर दोनों युवक ई-रिक्शा लेकर चले गए थे। देर शाम को होश में आने पर आरिफ ने राहगीर के मोबाइल से भाई आसिफ को घटना की जानकारी दी।
गुरुवार को आसिफ ने कायमगंज व नवाबगंज थाने में कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई थी। नवाबगंज थाने से उसको मऊदरवाजा भेज दिया गया था। शुक्रवार को मऊदरवाजा पुलिस ने अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी के पास से ई-रिक्शा बरामद कर लिया। सवारी बनकर आए युवक ई-रिक्शा से बैटरी खोलकर ले गए। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि ईरिक्शा बरामद हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें