फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पापड़ी खिलाकर युवक से नकदी, मोबाइल लूटा

Sun, 22 Oct 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बहन के घर से अपने गांव जा रहे एक युवक को जहरखुरान गिरोह ने पांचाल घाट पर पापड़ी खिलाकर लूट लिया। बेहोशी हालत में युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से नकदी और मोबाइल गायब हैै।
जनपद हरदोई के थाना लोनार के गांव बूरामऊ निवासी दीपक कुमार (32) दो दिन पहले मेरापुर थाने के गांव अर्जुनपुर निवासी अपने बहनोई आर्येंद्र सिंह के घर से अपने गांव जाने के लिए शनिवार सुबह निकला था। वह पखना स्टेेशन से ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से रोडवेज बस अड्डा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस का इंतजार करते समय लालगेट पर एक बाइक सवार युवक ने हरदोई पहुंचाने की बात कहकर बैठा लिया। उसने पांचाल घाट पर उसे पापड़ी खिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। दीपक के पास से 400 रुपये और मोबाइल गायब हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें