फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति के मुनीम से हुई लूट के पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के प्रमुख उद्योगपति के मुनीम से पिछले वर्ष हुई लूट के मामले में शामिल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी प्रमुख उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल के मुनीम मुकेश श्रीवास्तव दुर्गा टाकीज के पास स्थित तंबाकू गोदाम से 27 मार्च 2019 की शाम थैले में 3 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। उद्योगपति के दूसरे मुनीम की साठगांठ से मुनीम मुकेश को बाइक सवार बदमाशों ने गोदाम से निकलते ही घेर लिया। लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए और 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को जेल भेज दिया था। यह सभी गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने घटना में शामिल रहे गैंग लीडर राजू बाथम निवासी मोहल्ला चिलौली पठान, राजेश बाथम निवासी पृथवीदरवाजा, अस्कान निवासी दत्तू नगला, भूपेंद्र निवासी ग्राम जिराऊ, कर्मवीर निवासी गुलाबाज नगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें