फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद हाथरस में युवती से हुई दरिंदगी की घटना व प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सड़कों पर उतरे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में मृत्युंजय शर्मा, संजू अग्निहोत्री, रमेश चंद्र कठेरिया, संजय राठौर, वसीमुज्जमा खां, अभय यादव आदि कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपा। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ता हाल है। हाथरस में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस मनमानी पर उतारू है। यह कानून के साथ मजाक और लोकतंत्र की हत्या है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान डालचंद्र कठेरिया, रघुवीर सिंह, संजय बाथम, संतोष कुमार, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष सहित 9 कांग्रेसी गिरफ्तार
हाथरस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फतेेहगढ़ के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार को गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष के मोबाइल पर काल की गई तो कार्यकर्ता ने रिसीव कर जिलाध्यक्ष के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें