फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की व्यवस्थाएं आठ डाक्टरों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जिम्मेदारी आठ डाक्टरों को सौंपी गई है। निवर्तमान सीएमएस डा. अशोक कुमार सफाई और बायोवेस्ट और सीएमएस के साथ प्रबंधकीय कार्य में डा. वीके दुबे एवं डा. राजेश तिवारी को लगाया गया है।
विज्ञापन

लोहिया में मरीजों की सुविधाओं के लिए प्रभारी सीएमएस डा. एसपी सिंह ने डाक्टरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसमें डा. योगेंद्र सिंह को मेडिको लीगल, डा. अशोक कुमार को अस्पताल के अंदर और बाहर की सफाई एवं बायोवेस्ट, डा. अजय को चादर, तकिया एवं आरटीआई का प्रथम अपीलीय अधिकारी बनाया है। डा. वीके दुबे वाहन, मुख्य मेडिकल स्टोर और सीएमएस के साथ प्रबंधकीय कार्य में डा. राजेश तिवारी भी सहयोग करेंगे। डा. मनोज पांडेय स्टेशनरी, डा. श्रेय खंडूजा पानी, बिजली, डा. प्रदीप कुमार को फर्नीचर, मशीनों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. एसपी सिंह ने बताया कि अब डाक्टरों पर जिम्मेदारी आई है, व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, तो मरीजों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें