फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: दो डॉक्टरों के हवाले लोहिया की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़़ रही। इलाज के लिए सिर्फ दो डॉक्टर ही थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ दिव्यांग शिविर और सर्जन अवकाश पर चले गए। ऐसे में अस्पताल पहुंचे 855 मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार वालों को ही इलाज मिला, बाकी लौट गए।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। रविवार अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली, तो सुबह से ही पर्चा काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। कई बार धक्का-मुक्की होने पर सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया। अस्पताल में फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय मरीजों को देखते रहे।
सर्जन डॉ. बहीदुल हक के अवकाश पर जाने से मरीज परेशान रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रिषिकांत वर्मा की दिव्यांग शिविर में ड्यूटी होने की वजह से ओपीडी में नहीं बैठ सके। पर्चा बनवाने के बाद मरीज इधर-उधर भटकते रहे। डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को बिना दवाई लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। कुछ दिन में डॉक्टर मिलने की उम्मीद है। तब मरीजों को दिक्कतें कम होंगी। फिर भी जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है।
इमरजेंसी में दवा लेने पहुंचे हड्डी के रोगी
ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ का कमरा बंद होने पर कई मरीज इमरजेंसी में पहुंच गए। वहां बैठे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से कई बार नोकझोंक भी हुई। लोग एक्सरे लिखवाने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें