फर्रुखाबाद। सीएमओ ने मंगलवार को लोहिया अस्पताल के एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड का विजिट न करने में बाल रोग विशेषज्ञ का वेतन रोक दिया। कोल्ड रूम शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
गर्मी से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में मरीजों का बेहतर उपचार करने के आदेश हैं। इसके लिए सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार व्यवस्थाएं देखने लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला अस्पताल में चार बेड का व पुरुष अस्पताल में छह बेड का कोल्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए। सीएमओ एनआरसी वार्ड पहुंचे तो छह बच्चे भर्ती मिले। रजिस्टर देखा तो पता चला कि बाल रोग विशेषज्ञ वार्ड का विजिट करने ही नहीं आ रहे हैं।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि लापरवाही के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना व डायटीशियन का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है। महिला व पुरुष अस्पताल में शीघ्र ही कोल्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।